डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

पोषण माह अंतर्गत जिले के आंगनबाडी केन्द्रों में चल रही विभिन्न गतिविधियों

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। राष्ट्रीय पोषण माह अन्तर्गत जिले के लगभग 1913 आंगनवाड़ी केन्द्रो में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जहां पोषण संबंधी जानकारियां के प्रति महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। पोषण माह में हमारी आंगनवाड़ी, गांव की पोषणवाड़ी, आंगनवाड़ी आएं, पोषण उत्सव मनाएं, आपका पोषण,आपका अधिकार, पोषित परिवार, पोषित गांव का है यह आधार सहित अन्य विषयों पर केन्द्रित व जन-सामान्य की भागीदारी को ध्यान में रखकर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। पोषण माह अन्तर्गत आयोजित समस्त दैनिक गतिविधियों की प्रविष्टि जन आंदोलन पोर्टल में भी की जा रही है। गर्भवती महिलाओं और स्कूल के किशोर किशोरियों को योगाभ्यास कराकर योग से प्राप्त लाभ के बारे में जानकारी दी जा रही है। गतिविधियां में पोषण वाटिका प्रतियोगिता, पोषण मटका, पोषण प्रदर्षनी, पोषण थाली प्रर्दषन व व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन कर उपस्थित प्रतिभागियों को भोजन तैयार करने के तरीकों के बारे में बताया जा रहा है। मौसमी फल, हरी साग-सब्जी अधिक मात्रा में खाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। गर्भवती एवं धात्री माताओं को पौष्टिक भोजन से प्राप्त लाभ के बारे में समझाइश दी गई। सेम एवं मैम बच्चों के माता पिता को स्वयं के घर में किचन गार्डन तैयार कर मौसम के अनुसार हरी सब्जी-भाजी लगाने एवं उनके खान-पान संबंधी सलाह दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page