लंबे समय से डाकघर में बनी है पोस्टल आर्डर व नालेजमेंट की कमी

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय में स्थित डाकघर में जरूरी सेवाएं के लिए पोस्टल आर्डर व नॉलेज मेंट की कमी डाकघर में लंबे समय से बनी हुई है। काफी समय से जरूरी सेवाएं के लिए नॉलेज मेंट व पोस्टल आर्डर डाक घर से नहीं मिल पा रही है, जिससे शासन को हर महीने लाखों का नुकसान हो रहा है। गौरतलब है कि मुख्य डाकघर मंडला होने के चलते डिंडोरी डाक घर में आए दिन नेटवर्किंग की समस्या भी रहती है, जिससे समय पर लोगों के जरूरी कार्य नहीं हो पा रहे। बताया गया कि डाकघर में पोस्टल आर्डर व नॉलेज मेंट की कमी कई महीनों से बनी है, बावजूद विभागीय जिम्मेदार लोग पोस्टल आर्डर व नॉलेज मेंट की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं कर रहे। जिससे डाक घर पहुंचे लोगों को काफी परेशानी होती है, साथ ही डाक संबंधित जरूरी सेवाएं के कार्य भी प्रभावित रहते हैं।



