खाई नुमा खोदा गया गड्ढा को भरने के लिए नहीं हो रही पहल

संवाददाता,बब्लू गौतम की रिपोर्ट। जिले के जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत पिड़रूखी गांव में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की मनमानी एक बार फिर सामने आई है। जहां जेसीबी मशीन से खुदाई करके सोखता गड्ढा बनाया गया था, जिसे भरने के लिए अभी तक कोई पहल नहीं की गई। महिनों बाद भी सोखता गड्ढा यूं ही बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के खुले आसमान के नीचे खोदा पड़ा हुआ है, जहां मवेशी सहित बच्चों के गिरने की आशंका बनी हुई है। जानकारी में बताया कि गांव में सुरेश के घर के पास बने सोखता गड्ढा को भरने के लिए अभी तक कोई प्रबंध नहीं किए गए, साथ ही प्राइमरी स्कूल, उप स्वास्थ्य केंद्र व आंगनवाड़ी भवन के पास खोदे गए सोखता गड्ढा को भरने के लिए अभी तक पंचायत कर्मियों द्वारा प्रयास नहीं किए जा रहे, जिससे खतरे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सोखता गड्ढा के लिए खोदे गए खाई नुमा गड्ढों को भरवाने की मांग की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को होने से रोका जा सके।



