जन-कल्याण अभियान के तहत कलेक्ट्रेट ऑडोटोरियम में कृषि विभाग का कार्यक्रम आयोजन

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जन-कल्याण और सुराज अभियान के अंतर्गत मिंटो हॉल भोपाल से किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग अंतर्गत बीज ग्रामों का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट ऑडोटोरियम डिंडौरी में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे की मुख्य अतिथि में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कीर्ति गुप्ता, कृष्ण कुमार मिश्रा, कृषि उप संचालक अश्विनी झारिया, सहायक संचालक कृषि डाक्टर नेहा धूरिया, कृषि वैज्ञानिक केव्हीके गीता सिंह, कृषि वैज्ञानिक केव्हीके अवधेष पटेल, तकनीकी सहायक रेनू पाठक, सहायक संचालक श्री विजय देषमुख, एसएडीओ वाय.के. यादव, एच.एस. आठ्या, विकास चौधरी, संतोष कुमार उईके सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी व जनप्रतिनिधि सहित हितग्राही मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिप्रकाष धुर्वे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए दृढ़ संकल्पित है। किसानों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। जिससे कृषि को लाभ का धंधा बनाया जा सके और किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसान हितैषी निर्णय लेकर किसानों के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है।
हितग्राहियों को मिनी किट का किया गया वितरण –
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों द्वारा कृषकों को मिनी बीज किट का वितरण किया गया। मिनी किट में सरसों के 1500, अलसी के 800 इसी तरह जिले में कुल 2300 किट से 2300 किसानों को लाभांवित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान ही बीजग्रामों का शुभारंभ किया गया है। बताया गया कि बीजग्राम योजनांतर्गत खरीफ 2021 में जिले में कुल 2210.50 क्विंटल बीज का वितरण कर 13 हजार 350 कृषकों को लाभांवित किया गया है। आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हितग्राहियों को स्प्रिंकलर सेट, पम्प और पाइपलाईन की स्वीकृत पत्र का वितरण भी किया गया है।कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मिंटो हॉल भोपाल से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण उपस्थितजनों के द्वारा देखा एवं सुना गया।



