जमीन हड़पने के आरोपों को सरपंच ने बताया बदनाम करने का साजिश

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। एक किसान से जमीन हड़पने के आरोपों को साजिश बताते हुए गाड़ासरई सरपंच ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर व एसपी को आवेदन पत्र सौंपकर निष्पक्षता से जांच कराने की मांग की है। बताया गया कि ग्राम पंचायत गाड़ासरई के सरपंच बलराम मरावी ने जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक डिंडोरी को लिखित आवेदन सौंपते हुए श्री मरावी ने जमीन बेचने वाले के खिलाफ बदनाम करने व झूठा आरोप लगाने की शिकायत की है। सरपंच ने बताया कि उसने फूल सिंह से जमीन का सौदा किया था, नियमों के अनुसार पूरे नाप जोक करवा कर रजिस्ट्री भूमि स्वामी के द्वारा अपनी स्वेक्षा से ब्रिक्रीकर रजिस्ट्री कराई थी। शिकायत में बताया गया कि फूल सिंह को कभी भी बंधक नहीं बनाया, फूल सिंह के द्वारा 1 वर्ष बाद झूठी शिकायत की गई है। सरपंच का कहना है कि उनके पास समस्त कागजात और दस्तावेज मौजूद हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि उसने जमीन फूल सिंह से उसकी सहमति से खरीदी थी। आरोपों को निराधार बताते हुए जिला कलेक्टर से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।



