अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अबैध कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर खमरिया पुलिस की दबिश

 

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। खमरिया थाना प्रभारी सुश्री निरूपा पाण्डे से मिली जानकारी अनुसार थाने की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि गधेरी के पास,गौर नदी के किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने के उद्देश्य से शराब उतार रहे थे। बताये स्थान पर योजनाबद्ध तरीके से गौर नदी के किनारे दबिश दी जहॉ 2 भट्टियॉ लगी हुई दिखाई दी एवं एक व्यक्ति कच्ची शराब उतारते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने अपना नाम स्वराज कोल खरहर घाट जैतपुरी बरेला बताया,घाट किनारे चैक किया तो 36 ड्रमों में कच्ची शराब उतारने हेतु तैयार किया हुआ लाहन तथा 2 नीले एवं 1 पीेले रंग के केन में 75 लीटर कच्ची शराब भरी हुई मिली जिससे तीक्ष्ण गंध आ रही थी, जो मानव जीवन के लिय अनुपयुक्त प्रतीत हो रही थी,लाहन एवं भट्टियों को नष्ट करते हुये 75 लीटर कच्ची जहरीली शराब जप्त कर स्वराज कोल के विरूद्ध धारा 34(2) 49(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी खमरिया निरूपा पाण्डे,सहायक उप निरीक्षक विनोद पटेल, प्रधान आरक्षक विनोद द्विवेदी,आरक्षक नीलकंठ पटेल,गौरव यादव, अनिरूद्ध बघेल,तिलक सिंह,आकाश,आशीष, शिवप्रसाद,अजय की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page