अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अधारताल थाना अंतर्गत एनएसए.वारंटी को जबलपुर केन्द्रीय जेल में किया निरूद्ध

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। अधारताल थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा से प्राप्त जानकारी अनुसार अधारताल थाना क्षेत्र का राहुल झारिया एव शुभम मिश्रा अपराध प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं,राहुल झारिया के विरूद्ध 14 अपराध धार्मिक भावनाओं को आहत करना सहित हत्या का प्रयास,अवैध वसूली, जुआ,सट्टा,अवैध शराब आर्म्स एक्ट तथा शुभम मिश्रा के विरूद्ध 36 अपराध लूट,हत्या का प्रयास,दुराचार,बमबाजी, अवैध वसूली,घर में घुसकर मारपीट,आर्म्स एक्ट के अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है जिनके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गयी किन्तु उनकी आदतों में कोई सुधार नही हुआ एवं लगातार अपराध घटित किये जा रहे थे,जिनकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है,उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर केन्द्रीय जेल में निरूद्ध कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page