जवाहर गंज वार्ड में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव

जबलपुर दर्पण। उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय सक्सेना के निर्देशानुसार पूरे क्षेत्र में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। कांग्रेस नेता एवं आपदा प्रबंधन समिति सदस्य दिलीप पटारिया के द्वारा, जवाहर गंज वार्ड में जनता को हो रही समस्याओं के समाधान के लिये प्रतिदिन निजी खर्च एवं संसाधनों के द्वारा कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। डेंगू चिकनगुनिया के बढ़ते मरीजों को देखते हुये कीटनाशक दवाइयों के छिड़कावके साथ-साथ नगर निगम की फागिंग मशीन के द्वारा क्षेत्र वासियों को आराम पहुंचाने का भी प्रयास किया जा रहा।
कांग्रेस नेता दिलीप पटारिया जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर गंज वार्ड में करोना महामारी में लाक डाउन प्रथम से लेकर द्वितीय तक, क्षेत्रवासियों को तरह तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई। अनलॉक के बाद वैक्सीनेशन शिविरों का आयोजन किया गया। खराब स्ट्रीट लाइटों तथा हैंडपंपों का सुधार, खाद्यान्न राहत अस्थाई पर्ची का वितरण आदि अनेक जन समस्याओं के निवारण का कार्य विधायक विनय सक्सेना के निर्देश एवं सहयोग के द्वारा किया जा रहा है। क्षेत्र वासियों से अनुरोध है की कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के साथ-साथ सभी प्रकार की जन समस्याओं के लिए आप मुझे 9303359596 पर संपर्क कर सकते हैं। आपकी समस्या के निवारण करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
कीटनाशक दवाओं के छिड़काव कार्य में एजाज उस्मानी, जितेंद्र जैन, यतींद्र जैन छोटू, पहलाद सोनी, टोनी मास्टर, सत्यम तिवारी, मोनू अग्रवाल सुनील नरवरिया, मुकेश पटेल, हरि चौवे सहित तमाम कांग्रेस साथियों का साथ एवं सहयोग सराहनीय है।



