भाजपा मंडल डिंडोरी अध्यक्ष की नियुक्ति पर उठ रहे सवाल

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला भाजपा के डिंडोरी मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि भोपाल स्तर से जारी सूची के अनुसार डिंडोरी मंडल अध्यक्ष के तौर पर हरिहर पाराशर का नाम अंकित है, जबकि वर्तमान में डिंडोरी मंडल अध्यक्ष के तौर पर लक्ष्मण सिंह ठाकुर डिंडोरी मंडल में भाजपा के कार्यभार संभालें हुए हैं। जानकारी में जबलपुर संभाग के जिला संयोजक आईटी विभाग अमित जैन ने बताया कि भोपाल स्तर से जो सूची आगामी वर्षों के लिए जारी की गई है, वो सूची मेरे पास है, जिसमें डिंडोरी मंडल अध्यक्ष के तौर पर हरिहर पाराशर का नाम अंकित है। लेकिन अब सवाल यह उठ रहे हैं कि वर्तमान में डिंडोरी मंडल अध्यक्ष के तौर पर लक्ष्मण सिंह ठाकुर है, जबकि भोपाल स्तर से जारी मंडल अध्यक्षों की सूची में डिंडोरी मंडल अध्यक्ष के तौर पर हरिहर पाराशर का नाम अंकित है। बताया गया कि पिछले वर्षों में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति भी विवादों में रहा था, जहां समनापुर व डिंडोरी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कई महिनों बाद की गई थी। महिनों बाद अब यह नया मामला सामने आ जाने के बाद से ही राजनीतिक हलचल भी देखी जा रही है।



