बघराजी सहकारी समिति की आम सभा संपन्न

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता कुंडम।बघराजी सहकारी समिति में आज वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें वार्षिक लेखा-जोखा बजट प्रस्तुत किया गया सहकारी समिति में नए कर्मचारियों की भी नियुक्ति की गई है उनका भी अनुमोदन के लिए प्रस्ताव आज आम सभा मैं रखा गया जिस पर विस्तार से चर्चा करते हुए आम सभा में उपस्थित जन समुदाय ने सर्व सम्मति से नए कर्मचारियों की भरती प्रक्रिया को अनुमोदित किया एवं वार्षिक लेखा-जोखा आय व्यय को सर्व सम्मति से पारित किया आम सभा में मुख्य रूप से सहकारी समिति के अध्यक्ष सुरेश असाटी सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सोनी प्रबंधक फागू राम जी झारिया विजय साहू सहकारी समिति सदस्य मुकेश साहू,रविंद्र जैन ,तीरथ बागरी,उमेश पटेल,राजेश बागरी सेल्समैन चोखे लाल विश्वकर्मा,दीपचंद धनगर,उमेश बागरी ,कृष्ण कुमार यादव कंप्यूटर ऑपरेटर विक्की पाठक,अमन जैन,अवधेश सोनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे सहकारी समिति की आय बढ़ाने के लिए भी चर्चा की गई जिस पर विचार विमर्श करते हुए नए सिस्टम से खरीदी करने के लिए प्रस्ताव पारित किए गए



