डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कारोपानी गौशाला के लिए मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस सचिव ने पहुंचाया भूसा

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के बजाग जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कारोपानी में पिछले महीनों से लगातार हो रही मवेशियों की मौत के बाद से ही राजनीतिक मामला गरमाया हुआ है, जहां विपक्षी दलों के नेता सरकार पर निशाना साध रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्षों में कांग्रेस शासन काल के दौरान जिले के चिन्हित स्थानों में गौशाला का निर्माण कार्य कराया गया था। जहां अब आरोप यह लग रहे हैं कि मध्य प्रदेश सरकार गौशालाओं को की देखरेख, उचित मात्रा में चारा पानी व रखरखाव कर पाने में नाकाम साबित हो रही है। बताया गया कि पिछले महीनें से आए दिन करोपानी में स्थित गौशाला से लगभग दो दर्जन मवेशियों की मौत अव्यवस्था व उचित मात्रा में चारा पानी की उपलब्धता सुनिश्चित न होने के कारण हुई है। मामला सामने आने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम ने सवाल उठाते हुए मध्यप्रदेश सरकार पर गौशालाओं में रह रहे सैकड़ों मवेशियों की देखरेख ना रख पाने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। अब मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत सचिव को सस्पेंड करते हुए उचित देखरेख व मवेशियों की चारा पानी के लिए अब प्रशासन तैयार हो गई है। इन सबके बीच कल शुक्रवार को मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस सचिव खेम करण सिंह राजपूत ने स्वयं के पैसे खर्च करते हुए कारोपानी गौशाला के लिए भूसा की व्यवस्था करवाई है। कांग्रेस नेता श्री राजपूत द्वारा की गई अनुकरणीय कार्य के लिए पार्टी कार्यकर्ता सहित अन्य लोगों ने कार्य की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page