अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हरगढ़ गांव में पिता पुत्र की मौत को लेकर मचा बवाल

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र मझगवां अंतर्गत ग्राम हरगढ़ में दोपहर 2:00 बजे के लगभग एक्सीडेंट की घटना को लेकर हुए बबाल के बीच पीड़ित परिवार वा पुलिस अधिकारियों के बीच कहा सुनी होने से ग्रामीणों का ग्राम पंचायत में जमावड़ा लग गया इस घटना को अपराधिक मामला बनाने की चर्चा को लेकर कई घंटों तक अधिकारियों एवं पीड़ित परिवार के साथ चर्चा हुई और बाद में मामले को संज्ञान में लेते हुए मझगवां पुलिस ने घटित घटना को जांच में लिया वहीं घटना स्थल हरगढ़ 2 थानों की पुलिस टीम पहुंची घटित हुई घटना को लेकर जब पुलिस एसडीओपी,आईपीएस श्रुतकीर्ति सोमवंशी सिहोरा से बात की गई तो उनका कहना था घटना के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि मझगवां थाना अंतर्गत गुरुवार की रात्रि में एक्सीडेंट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिस पर एक की घटनास्थल मौत हो गई। एवं दूसरे को उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल ले जाया गया ।जहां दूसरे ने भी दम तोड़ दिया । इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार के सदस्यों ने ग्राम पंचायत हरगढ़ में पंचायत सभा बैठक कर मृतक परिवार वालों ने थाना प्रभारियों से चर्चा करते हुए घटित घटना को हत्या बताया। इस घटना को प्रथम जांच में लेते हुये पाया गया है कि अगर एक्सीडेंटल या फिर हत्या की घटना हैं दोनों विषय पर जांच पड़ताल के बाद ही व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल हरगढ़ ग्राम में मृतक परिवार वालों को पोस्टमार्टम कराकर मृतकों के शव परिवार वालों को सौप दिये गये है। मरने वालों के नाम- सुभाष गोटिया निवासी हरगढ़ उम्र 28 वर्षीय पुत्र वही रामलाल गोटिया पिता उम्र 45 वर्ष दोनों को सिर व कमर में गंभीर चोट आई थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page