खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन:मप्र,श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ ने

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। मप्र,श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री नीरज बाल्मीक के द्वारा बरगी नगर की 3 बिन्दु मांगो को लेकर एवं अधिकारियों द्वारा किया जा रहा भ्रष्टाचार की जाँच के सम्बंध में जिला कलेक्टर के नाम पर नयाब तहसीलदार नेहा जैन को ज्ञापन सौपा ज्ञापन के मध्यम से बताया गया कि रा,आ,ब,लो,स,परियोजना के उपयंत्री आर एल अहिरबार द्वारा कुछ लेवर से अपने घर मे कार्य करवाया जा रहा है बाकी लेवर से 3 से 4 हजार रुपये ले कर उन्हें घर बैठे वेतन दिया जा रहा है सफाई कर्मचारियों को सफाई कार्य के लिए समान नही दिया जाता साल में एक ही बार झाड़ू दी जाती है शासन द्वारा जो सफाई कर्मचारियों के लिए पैसा आता है वो सब अधिकारी के जेब मे चला जाता है विधुत यांत्रिक विभाग के उपयंत्री के द्वारा पानी फिल्टर व पाईप लाइन में काफी गोल माल किया जा रहा है जिससे बरगी नगर वासी गन्दा पानी पी रहे हैं ओर बीमार पड़ रहे हैं वही बिजली विभाग के असाटी द्वारा भी बरगी नगर में काफी हद तक लापरवाही बरती जा रही हैं। एक भी खम्बो में लाईट नहीं लगी हुई हैं , ट्रांसफार्मर के सभी कटआउट ओपन है तहसीलदार द्वारा आस्वासन मिला है कि जल्द ही कार्यवाही की जाएगी इस दौरान जबलपुर संभाग प्रभारी रिंकू डागौर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार चोहटल,दिलीप परोचि अमित सुलेमान,जिला महामंत्री,अनिमेश बाल्मीक,बरगी ब्लाक अध्यक्ष गुलाम नबी, उपाध्यक्ष विजय ठाकुर महामंत्री देवेंद्र पटेल अनुराग झरिया आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page