विधायक अजय विश्नोई के पाटन आगमन पर: पाटन जनपद क्षेत्र की गरीब जनता की अपील

जबलपुर दर्पण पाटन नगर संवाददाता। पाटन मझौली विधान सभा क्षेत्र से विधायक अजय विश्नोई का शनिवार सुबह पाटन नगर आगमन हो रहा है। विधायक श्री विश्नोई पाटन नगर में पैदल चलकर सभी व्यापारी मित्रो एवं लोगो से मिलकर चर्चा करने का कार्यक्रम है। आपकी विधान सभा के गरीब आमजन अपनी फरयाद लेकर आपके पास पहुँच नही पाते है। आपकी विधान सभा पाटन जनपद क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य की 70 दुकानों का संचालन शासन के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें आपकी विधान सभा के गरीब मज़दूरो को राशन मिलता है। मजे की बात यह है की सतर्कता समिति में 80% आपके ही पार्टी के कार्यकर्ता सरपंच,पंच है। जबलपुर से खाद्यान्न जैसे ही परिवहन होता है उसके पहले ही समिति के सदस्यों को खाद्यान्न वितरण विभाग के द्वारा sms भेजा जाता है। वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ उक्त वाहन में कितनी खाद्य सामग्री लोड है। इसकी जानकारी सतर्कता समिति के सदस्यों को एसएमएस के द्वारा दी जाती है। एक सेल्समेन 3 से 4 दुकानों का संचालन कर रहे हैं। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से बायोमेट्रिक गैजेट व्यवस्था लागू की गई एवं सभी राशन दुकानों पर शासन के सक्त निर्देशों को धता बताते हुए सेल्समैन अपनी मर्जी से कार्य कर रहे हैं। न तो उचित मूल्य की दुकानों पर सतर्कता समिति के सदस्यों के नाम एवं मोबाइल नंबर राशन दुकानों के बोर्ड से नदारद है। राशन कार्ड धारक को पता ही नही होता शिकायत किससे करे राशन कार्ड धारकों को बायो मैटिक मशीन पर थम लगाकर राशन दिया जाता है। लेकिन मशीन की पर्ची नहीं दी जाती है जिससे उपभोक्ता को पता ही नहीं चलता है कि उसे इस महीने कितना राशन मिला है। एवं केंद्र सरकार द्वारा प्रति परिवार 5 किलो राशन दिया जाता हैं। यह राशन सेल्समेन तो देते ही नही है किसी भी परिवार को और यह राशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता हैं। इसके बाद भी रेगुलर मिलने वाला खाद्यान्न में कटौती करके कम दिया जाता है। शक्कर मिट्टी का तेल मिलता ही नहीं है किसी परिवार को,सेल्समैनो की कालाबाजारी चरम पर है। जबकि मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान बार बार कहते है यदि मेरे प्रदेश के गरीब भाई बहन बेटा बेटियों का निबाला किसी ने छीनने की कोसिस की तो में उसको कहीं का नहीं छोडूंगा। यह सारा काम सिस्टम से किया जाता है,
इसमें सभी का साथ,सभी का योगदान,और सभी का विकास शामिल है। जब तो एक सेल्स मेन का वेतन मान लगभग 5-6 हजार रुपये के आस पास होता है। और उनकी शान-शौकत किसी नवाब से कम नहीं होती इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता हैं इन सेल्समैन का कितना विकास हो गया, मध्यप्रदेश एवं आपकी विधान सभा की गरीब जनता कभी राशन को देखती है,तो कभी उस कीमती थैले को देखती है। अब इससे ज्यादा कहने को शब्द नहीं है। जब इस बारे में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पाटन सिद्धार्थ राय से बात की गई तो उनका जबाब था में अभी ट्रांसफ़र होकर पाटन आया हूँ यह विषय मेरे संज्ञान में आपके मध्यम से अभी आया है। में इसको दिखवाता हूँ। आपकी विधान सभा की गरीब जनता की अपील है हमारे हिस्से के अनाज का निबाला छीनने वालों पर कार्यवाही कराये जिससे हमको हमारे हक का अनाज मिल सके।



