आगामी पर्व को लेकर सिहोरा थाने में शांति समिति की बैठक

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। सिहोरा थाना प्रांगण में शुक्रवार की शाम को नगर के खितौला व सिहोरा मूर्तिकार बनाने वाले कार्यकता,डीजे साउंड एवं टेंट कार्यकर्ताओं को आगामी पर्व को लेकर जिला प्रशासन के पोटोकाल गार्डलाइन एवं कोरोना काल के चलते निर्देशित किया गया है कि जिला प्रशासन के गाइडलाइन अनुसार नगर की प्रतिमाओं की ऊंचाई साज-सज्जा एवं साउंड स्पीकर डीजे आदेश अनुसार ही स्थापित व बजाये जाएंगे। इस बैठक के दौरान यह भी बताया गया है कि जिस तरह कोरोना काल की तीसरी लहर जारी है उसको लेकर सभी माक्स लगाये एवं 2 गज की दूरी बनाकर रखे आदेशों का पालन करें। बैठक के दौरान उप निरीक्षक अधिकारी प्रियंका भट्ट व उपनिरीक्षक रोविन कन्नौज के मार्गदर्शन में की गई। इस बैठक में खितौला सिहोरा मूर्तिकार टेंट कार्यकर्ता डीजे बजाने वाले कार्यकर्ता पत्रकार बंधु सहित पुलिस स्टाफ थाना सिहोरा में उपस्थित रहे।



