महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता मझौली। जबलपुर जिले की मझौली तहशील कार्यालय के सामने महंगाई के विरोध में भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय आह्वान पर मध्य प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार 25 सितंबर को 12:00 बजे तहसील मझौली कार्यालय के सामने महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा निम्नांकित मुद्दों को लेकर किया गया वर्तमान सरकार द्वारा अनेकों दैनिक उपयोग की वस्तुओं को बेतहाशा महंगाई में वृद्धि की जा रही है जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर महंगाई कम करने की मांग की जाती है जनता की सुविधा की दृष्टि ध्यान में रखते हुए महंगाई कम की जाए,कोविड के कारण मांगों को लेकर धरना विरोध प्रदर्शन किया जाना,कांग्रेश की न्याय योजना लागू कर सभी परिवारों को ₹7500 महीना दिया जावे,तीन काले कृषि कानून तत्काल वापस लिए जाएं,डीजल और रसोई गैस से एक्साइज ड्यूटी कम कर जनता को राहत दी जाए ,देश की बेशकीमती संपत्तियों एवं कंपनियों को निजी हाथों में सौंपने बंद करो,मनरेगा योजना में 200 दिन के रोजगार की गारंटी प्रदान करे,पेगासस जासूसी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए,सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को तत्काल आर्थिक पैकेज दिया जाए,महंगाई कम करने के लिए सार्थक कदम उठाए जाएं,युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार कार्य योजना बनाएं,खाद बीज की कालाबाजारी बंद हो,20 घंटे किसानों को बिजली प्रदान की जाए,कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक पटेल,सुशील पटेल, पंडित रमेश पांडे, रामसहाय भट्ट, रविंद्र सिंह चौधरी, मुन्नू नेता, सुरेश माझी, परवेज आलम, राजमणि साहू, आभास दुबे रामनाथ ठाकुर ,वेद प्रकाश राजपूत, सचिन तिवारी छेदीलाल कोल ,अधिवक्ता प्रमोद क्षत्रिय ,कोदू पटेल, प्रिंस यादव ,आदित्य राय, दिव्यांश तिवारी, साहिल ,सक्षम, भास्कर दुबे ,अतुल रैकवार, नारायण सिंह लोधी, अवधेश तिवारी ,बहादुर पटेल, दिलीप सिंह राजपूत विनीत सिंह राजपूत ,रोहित दहिया आदि ने उपस्थित होकर, विरोध प्रदर्शन एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा



