राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर:ब्लॉक कांग्रेस कुंडम

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता कुंडम। प्रदेश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी की समस्या किसानों की समस्या कोविड-19 से हुई मौतों पर लोगों को उचित मुआवजा दिलाने किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि किसानों से वापस न दी जाए डीजल पेट्रोल के दाम कम किए जाएं मजदूरों को कम से कम 200 दिन का रोजगार मिले,बिजली के बिल कम किए जाएं प्रदेश को विभागों को निजी हाथों में ना सौंपा जाए ऐसी 11 सूत्री मांगों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के आवाहन पर आज ब्लॉक कांग्रेश राजपाल के नाम ज्ञापन सौंपा आज तहसील कार्यालय की छुट्टी होने की वजह से तहसीलदार पटवारी पीयूष को ज्ञापन देने के लिए विशेष रूप से कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये थे इसके पहले कुंडम बस स्टैंड रंगमंच पर आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जमुना मरावी किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सोनी जनपद पंचायत कुंडम उपाध्यक्ष ओंकार सिंह मसराम बघराजी सेक्टर प्रभारी महेंद्र विश्वकर्मा मंडलम अध्यक्ष अर्जुन मुन्ना सिंह मरावी लोटेन मार्को पूर्व जनपद अध्यक्ष मनीष सोनी सरपंच सुखराम कुंडम की पूर्व सरपंच श्रीमती बुधिया बाई श्रीमती मीना कुशवाहा ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया उन्होंने कहा सरकार किसानों के नाम पर महंगाई बेरोजगारी कम करने के नाम पर आम लोगों के साथ धोका किया है। कुर्सी पर बैठते ही भाजपा के लोगों की तासीर बदल जाती है यह सरकार आम जनता को सुविधा देने की वजाय आम लोगों को ही ठग रही है, लूट रही है तरह-तरह के टैक्स जनता के ऊपर लगाए जा रहे हैं सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि किसानों को खाते में भेजी और अब उन्हीं से किसान सम्मान निधि की राशि वापस लेने के लिए तहसीलदार के माध्यम से उन्हें नोटिस देकर अपमानित किया जा रहा है किसानों ने यह राशि प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री से कोई आवेदन नहीं किया था और यह राशि वापस मांगकर उनका घोर अपमान किया है यह सभी समस्याएं सरकार शीघ्र हल करें इसके लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम आज ज्ञापन सौंपा ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह प्रभारी अध्यक्ष उमेश यादव नारायण पटेल योगेश पटेल प्रमोद शुभम परसराम अनिल संतोष नीरज संदीप रोहित आकाश राहुल सोनू रजक मनीष ओमप्रकाश दिलीप आकाश रोहित पवन विकास जयसवाल रवि पंकज रंजीत सोमनाथ पटेल आशीष पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे इन सभी ने बस स्टैंड में रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा



