पाटन जनपद क्षेत्र हुआ शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता पाटन। जनपद पंचायत पाटन बनी जिले की शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन वाली पहली जनपद सभी पात्र व्यक्तियों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज सत्ताईस सितंबर तक शत-प्रतिशत पात्र आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने के लक्ष्य को हासिल करने जबलपुर जिला तेजी से अग्रसर हो रहा है।इसी क्रम में पाटन ने आज जिले की पहली सौ फीसदी वैक्सीनेटेड जनपद पंचायत बनने का गौरव हासिल कर लिया है। जनपद पंचायत पाटन की मतदाता सूची में दर्ज 1 लाख 30 हजार 135 नामों में से काम की तलाश में बाहर गये लोगों एवं बीमार एवं मृत व्यक्तियों को छोड़कर सभी 1 लाख 28 हजार 960 पात्र व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है। इस आशय का प्रमाण पत्र आपदा प्रबंधन समिति पाटन द्वारा जारी कर दिया गया है। सौ फीसदी पात्र आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य हासिल हो जाने पर आज शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक अजय विश्नोई ने क्षेत्र की जनता को बधाई दी और उनसे मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। विश्नोई ने इस कार्यक्रम में वैक्सीनेशन के कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। सामुदायिक भवन पाटन में आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीएम पाटन शाहिद खान,बीएमओ डॉ आदर्श विश्नोई,सीईओ जनपद पंचायत अश्विनी पाठक, नायब तहसीलदार पाटन सुरभि जैन तथा वैक्सीनेशन अभियान से जुड़े अन्य सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने भी सौ फीसदी पात्र आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य हासिल करने पर पाटन जनपद पंचायत के निवासियों को बधाई दी है। उन्होंने टीकाकरण अभियान को गति देने तथा जन-जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिये क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, आपदा प्रबन्धन समितियों के सदस्यों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। कलेक्टर ने वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने में लगे स्वास्थ्य विभाग,राजस्व विभाग,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा स्थानीय निकायों के कर्मचारियों की लगन एवं मेहनत की भी सराहना की है।



