डीजल के अवैध कारोबार मेें लिप्त 4 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता
। क्राईम ब्रांच एवं थाना कुण्डम की टीम के द्वारा दबिश देते हुये डीजल के अवैध कारोबार मे लिप्त 4 आरोपियों को अभिरक्षा मे लेते हुये 12000 लीटर डीजल कीमत लगभग 12 लाख रूपये का जप्त करने में मिली कुंडम पुलिस सफ़लता जब इस बारे में कुंडम थाना प्रभारी से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया की क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि टैंकर क्र एमपी 17 जी 0116 में चोरी का डीजल भरकर बेचने के लिये समनापुर स्थित क्रेशर में ले जाया जा रहा है,यदि रास्ते में घेराबंदी की गयी तो आरोपी रंगे हाथ पकडा जायेगा। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं कुण्डम पुलिस के द्वारा ग्राम घुघरा मे घेराबंदी की गयी बताये अनुसार न का टैंकर आता दिखा, जिसे घेराबंदी कर रोका गया, टैंकर चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम सुंदर बर्मन भेडाघाट चौराहा तथा कन्डैक्टर ने शुभम रजक तेवरी थाना स्लिमनाबाद बताया,दोनों से पूछताछ करने पर टैंकर में 12 हजार लीटर डीजल भरा होना बताया जितेन्द्र सोनी निवासी तेवर रोड भेडाघाट तथा ललित तिवारी निवासी अधारताल धनी की कुटिया के द्वारा टैकर में डीजल स्लिमनाबाद बाईपास स्थित एक ढाबे से भरवाकर समनापुर स्थित क्रेशर में अनलोड करना बताया, जितेन्द्र एवं ललित नई महिन्द्रा बुलेरो से आगे-आगे चल रहे थे। जिनको घेराबंदी कर नई महिन्द्र बुलेरो जो बिना नम्बर की थी जिसमें सवार जितेन्द्र सोनी एवं ललित तिवारी को पकड़ा गया,सघन पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि स्लिमनाबाद बाईपास पर दोनों ने एक ढाबा खोल रखा है,ढाबे की आड़ में टैंकरों से डीजल एवं पैट्रोल की कटिंग करवाते हैं,तथा 10-12 हजार लीटर एकट्ठा होने पर सौदा कर बेच देते हैं।चोरी किया हुआ 12 हजार लीटर डीजल कीमति लगभग 12 लाख रूपये का मय टैंकर एवं बिना नम्बर की नई महिन्द्र बुलेरो कार सहित जप्त करते हुये जितेन्द्र सोनी,ललित तिवारी,सुंदर बर्मन एवं शुभम रजक के विरूद्ध धारा 379, 285 भादवि एवं 3, 7 ई.सी. एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। डीजल की कालाबाजारी में लिप्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कुण्डम थाना प्रभारी प्रताप सिंह मरकाम के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक गोपाल विश्वकर्मा,प्रधान आरक्षक बलराम पाण्डे, आरक्षक अतुल गर्ग, बालकृष्ण शर्मा, अमित दुबे, शैलेन्द्र कौरव, थाना कुण्डम के उप निरीक्षक राजेश सैनी, आरक्षक संतोष, सरोज की सराहनीय भूमिका रही।



