विधायक अजय विश्नोई ने किया,अतिक्रमण कर्ताओं का सम्मान:अभिनंदन पत्र देकर

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता पाटन। पाटन नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पाटन से मनकेड़ी रोड़ में निवास करने वाले एवं पाटन कमानिया गेट से चौधरी मोहल्ला की तरफ आवागमन करने वाले लोगों के लिये आने वाले दिनों में और बेहतर रोड़ की सौगात मिलने वाली हैं। शायद प्रदेश का ऐसा पहला अतिक्रमण हटाने का मामला होगा जिसमें,अतिक्रमण करता ने स्वयं अपने अतिक्रमण हटाने का लिखित आश्वासन दिया हो और यह सब संभव हुआ है,क्षेत्रीय विधायक अजय विश्नोई के प्रयास से,पाटन के वरिष्ठ भाजापा नेता एवं युवा कार्यकर्ता के साथ में नगर भ्रमण किया गया साथ ही रोड़ निर्मांड में जिनके द्वारा सहयोग किया गया है उनको विधायक अजय विश्नोई एवं नायब तहशीलदार सुरभि जैन द्वारा अभिनंदन पत्र देकर उनका सम्मान किया गया पाटन नगर के विकास के लिए आप सभी मकान मालिकों ने जो बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं सहमति प्रदान की आपका एवं आपके समस्त परिवार का विधायक श्री विश्नोई एवं पाटन मंडल की ओर से सभी नगर के आमजन और व्यापारी साथियो का आभार व्यक्त किया गया



