अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

खितोला एवं शहपुरा थाने की सयुक्त कार्यवाही में आरोपी पहुँचे हवालात

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। खितौला थाना अन्तर्गत दिनॉक 18-9-21 को लक्ष्मीकांत परोहा,हरदुआ सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह अतिथि शिक्षक है एवं खेती करता है,उसका ग्राम हरदुआ में नया मकान बन रहा है,लोहा खरीदने के लिये दिनॉक 17-9-21 को एसबीआई बैंक सिंहोरा से 1 लाख रूपये निकाले थे,उसमे 10 हजार रूपये खर्च करने के बाद 90 हजार रूपये पिट्ठू बैग मे रखकर हरिओम ट्रेडर्स लोहा की दुकान खितौला गया था दुकान मे बैठकर दुकानदार से लोहा के सम्बंध में बातचीत कर रहा था पिट्ठू बैग वहीं बैंच पर रख दिया था, सामने पवन पहारिया बैठा था, वह बाहर बरामदे में जाकर लोहा तौल कराने लगा, तौल कराने के बाद वापस आया तो उसका पिट्ठू बैग गायब था कोई अज्ञात चोर उसका पिट्ठू बैग जिसमें 90 हजार रूपये,अधारकार्ड,पास बुक तथा 10वीं,12वीं की मार्कशीट की फोटो कॉपी रखी थी, चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।इसी तरह शहपुरा थाना अंतर्गत दिनांक 20-9-21 की रात लगभग 10 बजे जीवन सिंह लोधी निवासी ग्राम फुलर ने रिपोर्ट दर्ज करायी वह अपने भाई किरण सिंह लोधी के साथ अपनी बहू अंजना बाई के खाते से 1 लाख 50 हजार रूपये एसबीआई शहपुरा बैंक से निकालने अपनी खुली जीप से आया था शाम लगभग 4 बजे बैंक से पैसा प्राप्त होने पर जिसमें से 50 हजार रूपये डीजल भरवाने अपने जेब में रख लिये थे बाकी एक लाख रूपये हरे रंग के बैग में रखे थे उसके बाद वह अपने भाई के साथ बैंक से बाहर निकलकर वापस घर जाने के लिये जीप में पेट्रोल भरवाने पम्प गया, उसके साथ गांव के 2 अन्य लोग थे जो जीप में पीछे बैठे थे पेट्रोल भरवाकर घर जा रहे थे उसका भाई एंव गांव वाले चाय पीने के लिये जीप को अंकित किराना दुकान बरमबाबा के पास रोककर सभी लोग चाय पीने चले गये वह ड्रायवर सीट पर बैठा था और उसके बाजू में हरे रंग का बैग रखा था शाम लगभग 5-15 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसकी गाड़ी के सामने आकर गाड़ी पर थूकने लगा,उस व्यक्ति से कहा सुनी होनी लगी वह गाड़ी से उतरकर कुछ कदम उस व्यक्ति के पीछे गया तो वह व्यक्ति वहां से भाग गया, वह वापस गाडी के पास आया तो देख कि सीट पर रखा उसका हरे रंग का बैग गायब था कोई अज्ञात रूपयों वाला बैग चोरी कर ले गया है हरे रंग के बैग में एक लाख रूपये, 5 पासबुक, आधारकार्ड, ड्रायविंग लायसेंस रखे थे, रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। क्राईम ब्रांच, तथा थाना खितौला एवं शहपुरा की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये,फुटेज के आधार पर जाँच में संदेही विकास सांसी, साहिल सांसी,ग्यारह वर्ष नाबालिग बालक को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गयी तो तीनों ने थाना खितौला एवं शहपुरा चोरी की घटना करना स्वीकार किया तीनों की निशादेही पर खितौला एवं शहपुरा से चुराये हुये 1लाख 90 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 2 मोटर सायकिल जप्त करते हुये और भी वारदातों में पूछताछ जारी है।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page