अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सिहोरा मझौली बाईपास पर 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला:पुलिस जाँच में जुटी

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा।सिहोरा थाना अंतर्गत सोमवार की सुबह मझौली बाईपास में 60 वर्षीय मिलिट्री ग्राउंड वार्ड नंबर 3 में लाश मिलने से हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन लगी,तत्काल पुलिस प्रशासन अनुविभागीय अधिकारी श्रुति कीर्ति सोमवंशी व क्राइम ब्रांच अधिकारी एवं सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश दुर्वे के साथ पुलिस बल स्टॉप घटनास्थल पहुंचा। प्राप्त जानकारी अनुसार पाया गया कि मरने वाला व्यक्ति सिहोरा वार्ड नंबर 3 कंकाली मोहल्ला निवासी परम काछी पिता परसादी लाल काची आशियाना ढाका में मजदूरी का कार्य करता था। जो रविवार की रात्रि 7:30 बजे काम बंद करके वहां से चला गया । इसके बाद उसकी पत्नी ने बताया कि रात भर वह घर नहीं आये।इस घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस द्वारा पंचनामा तैयार कर मृतक शव का पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल मर्चुरी भिजवाया गया। घटना किन कारणों से और कैसे घटी इसकी जांच होने के बाद ही पता चल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page