ग्वारीघाट पुलिस की कार्यवाही में 1 अबैध देशी शराब तस्कर गिरफ़्तर

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। ग्वारीघाट थाना प्रभारी श्रीमति भूमेश्वरी चौहान से मिली जानकारी अनुसार क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बादशाह हलवाई मंदिर गली न. 2 निवासी दीपक चौधरी अपने घर के अंदर बेचने हेतु पन्नियों मे भरकर भारी मात्रा मे कच्ची शराब छिपाकर रखा हुआ है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना ग्वारीघाट पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से घेराबंदी कर दबिश देते हुये घर की तलाशी ली गयी तो प्लास्टिक की बोरियों के अंदर आध-आधा लीटर की पॉलीथीन मे 60 लीटर कच्ची शराब पैक कर चीप के नीचे छिपाकर रखी मिली, जिसे जप्त करते हुये आरोपी दीपक चौधरी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहॉ से और कैसे प्राप्त की है। उसके सम्बंध मे पूछताछ की जा रही है। अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में क्राईम ब्राचं के सहायक उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डे,प्रधान आरक्षक रामगोपाल,अखिलेश यादव,राममिलन चक्रवर्ती,आरक्षक अमित श्रीवास्तव तथा थाना ग्वारीघाट के उप निरीक्षक देवी सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक प्रभुनाथ दुबे की सराहनीय भूमिका रही।



