अबैध देशी शराब की तस्करी में लिप्त 1 आरोपी पनागर पुलिस की गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाद संवाददाता। पनागर थाना प्रभारी आर.के. सोनी से मिली जानकारी अनुसार रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि जलगॉव का आकाश वंशकार 4 कुप्पियों में अधिक मात्रा मे कच्ची शरबा रखे हुये ठाकुर आटा चक्की के पास मैदान मे बैठा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति 4 कुप्पियॉ रखे खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी करके पकडा गया एवं नाम पूछाने पर अपना नाम आकाश वंशकार बताया जो 4 कुप्पियों में 60 लीटर कच्ची शराब रखे मिला, जिससे तीक्ष्ण गंध आ रही थी, जो मानव जीवन के लिये अनुपयुक्त प्रतीत हो रही थी, जिसे जप्त करते हुये आरोपी आकाश वंशकार के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयीं ।अवैघ शराब की तस्करी मे लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक अम्बुज पाण्डे, आरक्षक कुलदीप साहू, मोनू की सराहनीय भूमिका रही।



