विपणन सहकारी समिति मर्यादित मझौली पंजीयन क्रमांक 1139 जिसकी वार्षिक साधारण सभा की बैठक हुई संपन्न

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता मझौली। विपणन सहकारी समिति मर्यादित मझौली पंजीयन क्रमांक 1139 की वार्षिक आम सभा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति कार्यालय में कोविड-19 के निर्देशों के पालन करते हुए दिनांक 29 ,9, 2021 दिन बुधवार को समय 1:00 बजे से आयोजित की गई है जिसमें समिति के सभी सदस्य गण उपस्थित हुए तथा कोरम के अभाव में वार्षिक आम सभा का आयोजन कुछ समय के लिये स्थगित कर पुनः आधे घंटे बाद उसी स्थान पर प्रारंभ की गई जिसमें विभिन्न विषय पर चर्चा की गई (1) पिछली आम सभा का अवलोकन एवं अनुमोदन गत संचालक मंडल की बैठकों का अनुमोदन, स्वर्गीय श्री सुखलाल शर्मा पद पर मृतक की पत्नी द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु दिए गए आवेदन पर अनुमोदन किया गया तथा सर्वसम्मति से आम सभा के सदस्यों द्वारा पारित किया गया ,वर्ष 2021- 2022 तारीख बजट का अवलोकन एवं अनुमोदन भी किया गया समिति में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर प्रदीप मिश्रा को भी अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्रस्ताव रखा गया, जो कि पूर्व मैं स्वर्गीय लक्ष्मण मिश्रा के पुत्र हैं जो की समिति प्रबंधक पद पर कार्यरत थे समिति में प्रबंधक पद पर रहते हुए वर्ष 2008 में मृत्यु हो गई थी,उपस्थित प्रबंधक प्रशासक नरेंद्र सोनकर, समिति प्रबंधक सूरज सिंह छत्री तथा सभी सदस्य गण उपस्थित थे



