खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आजादी के 75 वर्ष गांठ अमृत महोत्सव में शामिल होने जा रही जनपद सीओ,गाड़ी पलटने से हुई घायल 

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर से मझगवां ग्राम पंचायत में शामिल होने पहुँची जनपद पंचायत कार्यपालन अधिकारी की अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर से कुण्डम मार्ग होते हुए मझगवां ग्राम पंचायत पहुँचने के दौरान बीच रास्ते में बंजर व गिदुरहा के बीच जनपद सीईओ सिहोरा आशा देवी पटले की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी ।इस दौरान सीईओ को हाथ एवं सिर में चोटें आई हुई थीं । जहाँ तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां में लाया गया । और उनका प्राथमिक उपचार किया गया। साथ ही उन्हें सही मार्गदर्शन देते हुए जबलपुर के लिए भेजा गया। घटित हुई घटना की जानकारी लगते ही अपर कलेक्टर जबलपुर जनपद सीईओ का हाल पूछने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां तत्कालीन पहुंची। और उनका हाल पूछते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने की सलाह दी गई ।इस दौरान ग्राम पंचायत मझगवां में मनाये जा रहे अमृत उत्सव स्वच्छता अभियान के तहत सफाई के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए सभी ग्राम पंचायत एवं आम जनों से इसके लिए उचित संभव प्रयास किए जाएं उसके बारे में जानकारी दी वहीं लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे – ग्राम मझगवां सरपंच प्रेमलाल भूमिया ,सचिव पहलाद पांडे जनपद सदस्य ,जिला सदस्य रामकृष्ण पटेल, एवं जिला मंत्री विनीता पटेल के साथ समस्त विभागीय आला अधिकारी उपस्थित रहे ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page