डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सड़कों में बह रहा नल-जल योजना का बेसकीमती पानी

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कूंडा गांव के वार्ड क्रमांक 7 में नल जल योजना का बेसकिमती पानी महीनों से सड़क में किसी नाले की तरह बह रहा है, जिसे सुधार कार्य करने जिम्मेदार लोग कोई ध्यान नहीं दे रहे, जिससे बेस कीमती पानी सड़कों पर ही बहता नजर आ रहा है, जबकि मोहल्ले वासियों को कम मात्रा में ही नल जल योजना का पानी दिया जा रहा है। बताया गया कि महीनों से किसी नाले की तरह बह रहे नल जल योजना के पानी से स्थानीय रहवासी परेशान हैं, मोहल्ले में महीनों से कीचड़ की समस्या भी बनी हुई है, बावजूद नल जल योजना से फिजूल निकल रही पानी को बंद करने जिम्मेदार अमला कोई कदम नहीं उठा रहा। आरोप लगाया गया कि हर महीने मेंटेनेंस, रखरखाव व देखरेख के लिए हजारों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और नजर आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नल जल योजना से निकल रही बेशकीमती पानी को बंद कराए जाने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page