डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सदस्यता अभियान को लेकर बसपा की रेस्ट हाउस में हुई आवश्यक बैठक

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में बहुजन समाज पार्टी द्वारा कल गुरुवार को जिला मुख्यालय के रेस्ट हाउस में आवश्यक बैठक रखी गई, बैठक में आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की गई है। बताया गया कि बैठक में सभी बसपा पदाधिकारियों को गांव गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाने को कहा गया है, ताकि पार्टी संगठन को और ज्यादा मजबूती मिल सके। गौरतलब है कि 9 अक्टूबर को कांशीराम साहब की महापरिनिर्वाण दिवस मंगल भवन शाहपुरा में आयोजित की जाएगी, जहां सभी कार्यकर्ताओं को विचार संगोष्ठी में शामिल होने को कहा गया है।बैठक में मौजूद जिला अध्यक्ष असगर सिद्दीकी ने संबोधन करते हुए कहा कि हमें सदस्यता अभियान को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि संगठन को और भी ज्यादा मजबूती दी जा सके। बैठक के दौरान ओम प्रकाश चौधरी, शिवनंदन बघेल, घनश्याम नामदेव, पवन कुमार दुबे, मंगल चक्रवर्ती, शिव रैदास, अनुज कुमार रैदास, प्रकाश बनवासी, रवि रैदास सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page