जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जन साहस स्वयं सेवी संस्था के सहयोग से मानसिक स्वास्थ एवं काउंसलिंग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जन साहस स्वयं सेवी संस्था के सहयोग से मानसिक स्वास्थ एवं काउंसलिंग विषय पर 1 दिवसीय कार्यशाला में जिले के 36 थानो मे पदस्थ पुलिस बाल कल्याण अधिकारी, उर्जा महिला हैल्प डेस्क, सहित स्वयंसेवी संस्थाओ के सदस्य उपस्थित थे।जन साहस संस्था के समन्वयक श्री राजू चौधरी ने बताया कि वर्ष 2000 मे गठित, जन साहस एक समुदाय और सर्वाइवर केन्द्रित समाज सेवी संगठन है। यौन हिन्सा और जबरन मजदूरी को खत्म करने के उद्देश्य से काम करते हुये जन साहस रोकथाम ,प्रतिक्रिया, पुनर्वास और प्रणालीगत सुधार जैसे व्यापक दृष्टिकोण के माध्यम से बहिष्कृत सामाजिक समूहों पर विशेष ध्यान देता है। मानसिक स्वास्थ मतलब हम कैसा महसूस करते हैं, कैसे सोचते हैं, और कैसे बर्ताव करते है। जैसे दुख, घबराहट और चिंता महसूस करना मानसिक स्वास्थ का हिस्सा है, उसी तरह, खुशी, उत्साहित और संतुष्ट महसूस करना भी मानसिक स्वास्थ का भाग है। जन साहस बहिष्कृत और वंचित समुदायो के साथ काम करता है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा मानसिक स्वास्थ देखरेख अधिनियम 2017 के बारे में कार्याशाला में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को पुलिस के कर्तव्यो के सम्बंध में बताते हुये पूर्णतः पालन करने हेतु निर्देशित किया गया एवं कहा गया कि प्रायः देखा गया है कि फिजिकल हैल्थ पर ही ज्यादा ध्यान दिया जाता है मानसिक स्वास्थ पर नहीं,जबकि आज के आधुनिक काल में मानसिक स्वास्थ पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मान न्यायाधीश श्री मनीष सिंह, ने कार्यशाल में उपस्थित अधिकारियों को पीडित प्रतिकार योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बालकल्याण समिति अध्यक्ष यशवंत ठगेले, द्वारा बच्चो के सर्वोत्तम हित मे कार्य करने के लिये पुलिस को प्रेरित किया गया।कार्यशाला में उपस्थित डी.एल.ओ.एम. जिलानी, एवं जे.जे. बोर्ड सदस्य श्रीमति नीतू पाण्डे,मानसिक स्वास्थ अधिकारी डॉ. स्वाति मुखर्जी, ने भी मानसिक स्वास्थ के प्रति जागरूकता को लेकर अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्रीमति भावना मरावी, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री पूजा पाण्डे,थाना प्रभारी सिविल लाईन परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक सुश्री हिना खान ,महिला प्रकोष्ठ निरीक्षक श्रीमति प्रीति तिवारी आदि उपस्थित थे कार्यशाला के दोैरान समा पायलेट प्रोजेक्ट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा स्मृति चिन्हं एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page