उज्जैन के आर्डी गार्डी मेडिकल कॉलेज से पूर्ण की एमबीबीएस की डिग्री

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के प्रमुख कस्बा किसलपुरी निवासी प्रद्युम्न मिश्रा ने उज्जैन के ऑडी गाड़ी मेडिकल कॉलेज मैं अपना परचम लहराते हुए एमबीबीएस डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की हैं,जिससे किसलपुरी का ही नही बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है, प्रद्युम्न मिश्रा का चयन एमडी के लिए हुआ है ।प्रदुम मिश्रा किसलपुरी गाँव के प्रसिद्ध गल्ला व्यापारी स्व शिव शंकर मिश्रा के पौत्र एवं गल्ला एवं सीमेंट विक्रेता सुनील मिश्रा ,माँ नीलम मिश्रा के पुत्र हे प्रद्युम्न मिश्रा डिण्डौरी जिले के इकलौते छात्र है जिन्हें डॉक्टर ऑफ रेडिसन एंड सर्जन एमडी डॉक्टर के लिए चयन हुआ है, प्रद्युम्न मिश्रा इंग्लिश मॉडल स्कूल डिंडोरी से कक्षा 10 तक की शिक्षा प्राप्त की कक्षा 12 वीं की पढ़ाई अमरकंटक के कल्याणिका स्कूल से प्राप्त की और वहां भी अच्छे अंक प्राप्त किए।एमबीबीएस की कोचिंग कर और डिंडोरी जिले के होनहार बेटे प्रदुम्न नेअपनी कड़ी मेहनत से एमबीबीएस डॉक्टर बन कर डिंडोरी जिले के युवाओं के प्रेरणास्रोत बन गए । बचपन से ही प्रद्युम्न का लक्ष्य डॉक्टर बनने का था उनके डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए उनकी मां नीलम मिश्रा का योगदान एवं प्रेरणा रहा नीलम मिश्रा ग्रहणी होने के साथ-साथ कपड़ा व्यापारी हैं जो लगातार कड़ी मेहनत कर अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देते हुए उनके सपने साकार करने में हमेशा मददगार रही प्रद्युम्न मिश्रा का कहना है मां बाप के प्रेरणा से आज मैंने लक्ष्य की प्राप्ति की है इससे किसलपुरी का नाम रोशन किया है गांव के लोगों ने बधाइयां प्रस्तुत की है ।



