आज 2 अक्टुबर गांधी जयंती को शुष्क दिवस घोषित

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रत्नाकर झा ने आज 02 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है इस दौरान जिले भर के सभी देशी व विदेशी मदिरा की दुकान है बंद रहेंगी। गौरतलब है कि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बताया गया कि इस दौरान जिले के समस्त मंदिरा की दुकानें 01 अक्टूबर 2021 की रात्रि 11ः30 बजे से 03 अक्टूबर प्रातः 8ः30 बजे तक बंद शराब की दुकानें बंद रहेंगी। शुष्क दिवस के दौरान जिले में समस्त देशी व विदेशी मंदिरा की दुकानें बंद रहेंगी, बंद के दौरान शराब विक्रय एवं मंदिरा का व्यक्तिगत भण्डारण, संग्रहण, आयात, निर्यात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। नियमों के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।



