खरीफ उपार्जन के लिए सभी किसानों का पंजीयन अनिवार्य रूप से कराएं : कलेक्टर

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि खरीफ उपार्जन के लिए सभी किसानों का पंजीयन अनिवार्य रूप से किया जाए।श, पंजीकृत किसानों की फसल धान खरीदी केन्द्रां में खरीदी जाएगी। धान खरीदी केन्द्रों में भण्डारण, परिवहन एवं अन्य व्यवस्थाओं का उचित प्रबंध किया जाए, धान खरीदी केन्द्रों के भण्डारण का उठाव सात दिवस में अनिवार्य रूप से करना होगा। उन्होंने किसानों के पंजीयन में आधार नम्बर और बैंक खाता क्रमांक सही-सही अंकित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि किसानों के भुगतान में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। कलेक्टर झा गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरूण कुमार विष्वकर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंजू अरूण विश्वकर्मा, एसडीएम डिंडौरी महेश मण्डलोई, एसडीएम शहपुरा काजल जावला, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, तहसीलदार डिंडौरी बिसन सिंह ठाकुर, तहसीलदार अमृतलाल धुर्वे, तहसीलदार बजाग राजाराम कोल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कलेक्टर रत्नाकर झा ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयर हाउसों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। जिससे वेयर हाउस के भण्डारण को किसी भी प्रकार का नुकसान या हानि न हो सके। उन्होंने उचित मूल्य की दुकानों की भी समीक्षा की। खाद्यान्न का नियमित रूप से उठाव एवं भण्डारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्हांने उचित मूल्य की दुकानों के लायसेंसों का नवीनीकरण कराने को कहा है। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि जिन उचित मूल्य की दुकानों में सेल्समैन नहीं है, ऐसे दुकानों का संचालन स्व-सहायता समूह के माध्यम से कराया जाए।
विभागीय बैठक में कलेक्टर ने दिए जरूरी दिशा निर्देश- कलेक्टर रत्नाकर झा ने एसडीएम डिंडौरी एवं शहपुरा को निर्देश दिए कि गरीबी रेखा में नाम जोड़ने के आवेदन पत्रों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, अपात्र लोगों के नाम गरीबी रेखा की सूची से अलग किया जाए, इसके लिए दावा,आपत्ति आमंत्रित किया जाए। कलेक्टर झा ने इस अवसर पर 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अन्न उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर झा ने सभी विकासखण्डों में राशन आपके द्वार योजना की व्यापक तैयारियां करने के निर्देश दिए। ग्राम चाड़ा में लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं का निराकरण करने के लिए शिविर लगाने को कहा, जिससे ग्रामीण जनों को शासन की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।



