सटोरियों पर पुलिस की गिरी गाज : क्राईम ब्रांच एवं गढा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 4 सटोरिये पहुँचे हवालात

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। गढा थाना प्रभारी राकेश तिवारी से मिली जानकारी अनुसार क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली की थाना गढा के एकता चौक तालाब के किनारे बबलू केवट सट्टा खिलता है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं गढा पुलिस के द्वारा दबिश दी गयी,सट्टा लिख रहे सटोरियों में भगदड मच गयी इसी का फायदा उठाकर मेन सटोरियों भागने में कामयाब हो गया बाकी साथियों को पुलिस के द्वारा पकड़ा गया जिसमे अनिल झारिया,बबलू गुप्ता, सुनील कठाने,शिबू ठाकुर,शामिल थे जिनसे पूछताछ पर बल्लू केवट द्वारा सट्टा खिलवाना बताया गया आरोपियों के कब्जे से नगद 10 हजार 110 रूपये एवं सट्टा पट्टी की बुक,कार्बन,पैन जप्त करते हुये सट्टोरियो के विरूद्ध धारा 4 क जुआ एक्ट एवं 109 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये फरार बल्लू केवट की सरगर्मी से तलाश जारी है। सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार करने में क्राईम ब्राचं के सहायक उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डे,प्रधान आरक्षक रामगोपाल,अखिलेश यादव,राममिलन चक्रवर्ती,आरक्षक अमित श्रीवास्तव तथा थाना गढा के उप निरीक्षक प्रशांत शुक्ला,आरक्षक निकेश, अरूण की सराहनीय भूमिका रही।



