अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

माढ़ोताल पुलिस के हत्थे चढ़ा क्षेत्र का शातिर वाहन चोर

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। माढ़ोताल थाना प्रभारी श्रीमति रीना पांडे शर्मा से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो सफेद रंग का शर्ट एवं आसमानी रंग का जींस पहने है। कुलियाना मोहल्ला में प्लेटिना मोटर सायकिल क्रमांक एमपी.20 एमजी.6653 लिये हुये सस्ते दामो में बेचने की बात कर रहा है। सूचना पर तत्काल कुलियाना मोहल्ला मे दबिश दी जहॉ एक व्यक्ति मोटर सायकिल में बैठा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी करते हुए पकड़ा एवं नाम पूछने पर अपना नाम धर्मवीर रैकवार माढोताल बताया मोटर सायकिल के संबंध में पूछताछ करने पर कोई दस्तावेज पास मे न होना बताया, सघन पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकिल को एक-डेढ माह पहले खजरी खिरिया बायपास से चोरी करना बताया एक अन्य मोटर सायकिल सीडी डॉन दो माह पहले कटंगा गोरखपुर क्षेत्र से रात्रि में चोरी किया था जिसका पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण उक्त मोटर सायकिल को दीनदयाल बस स्टैण्ड के तालाब किनारे झाडियो में छुपाकर रख दिया तथा एक एक्टिवा चेरीताल से एक माह पूर्व में चोरी किया था जिसके कागजात नही होने से बिक न पाने के कारण दीनदयाल बस स्टेंड नाले के पास छोड दिया था। आरोपी से चुराई हुई प्लेटीना मोटर सायकिल क्र एमपी 20 एम.जी. 6653 तथा आरोपी की निशादेही पर दीनदयाल बस स्टैण्ड के पास से मोटर सायकिल सीडी डॉन तथा एक्टीवा जप्त करते हुये,आरोपी धर्मवीर रैकवार के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध करके कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page