सारांश जैन बनें: कांग्रेस एनएसयूआई पाटन के नगर अध्यक्ष

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता पाटन। कांग्रेस संगठन में युवाओं में जोश भरने के उद्देश्य से पार्टी में युवाओ को कांग्रेस संगठन में लगातार नियुक्तियों का दौर जारी है संगठन लगातार अपने आप को मजबूत करने में कटिबद्ध है पिछले दिनो पाटन विधानसभा व अन्य विधानसभा में युवा कांग्रेस की नियुक्तियां की गयी थी इसी क्रम में राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) भी पीछे नहीं है। गौरतलब है कि पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी एवं पाटन क्षेत्र के कद्दावर नेता ठा विक्रम सिंह ने पाटन में एनएसयूआई की टीम को मजबूत करने के लिये पाटन के युवा नेता सारांश जैन को मैदान में उतारा है सारांश छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका में हैं और कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेताओं के चहेते भी माने जाते हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए सारांश जैन को एनएसयूआई पाटन का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठा.विक्रम सिंह,पूर्व विधायक भगवत प्रसाद गुरूजी,शिवराम पटेल कार्यवाहक अध्यक्ष ग्रामीण,सोनेलाल पटेल, गजेंद्र सिंह यादव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पाटन,कंचन सिंह लोधी, विक्की बबेले,प्रदीप पटेल प्रभु पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है। कि सारांश जैन एनएसयूआई में नयी ताकत का प्रवाह करेंगे।



