शराब तस्कर भेड़ाघाट पुलिस की गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। भेड़ाघाट थाने से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कंतोरा तिराहा रोड किनारे ज्वाला ठाकुर अग्रेजी शराब लाकर रखा है सूचना पर कंतोरा तिराहा रोड में दबिस दी गयी एक व्यक्ति 2 बोरी रखे दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया,नाम पूछने पर अपना नाम ज्वाला ठाकुर उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम नुनसर का रहने वाला बताया दोनों बोरियों के अंदर 6 कार्टून में बाम्बे विस्की अंग्रेजी शराब के 300 पाव कीमती 39 हजार रूपये के रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहां से एवं किससे प्राप्त की गयी है के संबंध में पूछताछ जारी है।आरोपी को अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी भेडाघाट शफीक खान,उप निरीक्षक रामाशीष यादव, प्रधान आरक्षक भगवत पटैल, आरक्षक दिनेश डेहरिया, भानूप्रताप की सराहनीय भूमिका रही।



