डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

एसपी अमित कुमार को उत्कृष्ट कार्य करने पर पत्रकारों ने दी विदाई

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। डिंडोरी जिले के प्रभारी एसपी अमित कुमार सिंह को पिछले दिनों उत्कृष्ट कार्य करने पर पत्रकारों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। बताया गया कि प्रेस क्लब डिंडोरी की ओर से पाटन गढ़ की सुंदर चित्रकला को भेंट स्वरूप प्रभारी एसपी को सौंपा गया। गौरतलब है कि प्रभारी एसपी की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियों में पिछले कुछ दिनों से भय का माहौल बना रहा, अवैध कार्यों में लिप्त लोग एसपी की ताबड़तोड़ कार्यवाही से बौखलाए हुए थे। बताया गया कि लगभग 45 दिनों के कार्यकाल के दौरान प्रभारी एसपी ने जिले भर में चल रहे अवैध धंधे, असामाजिक गतिविधियां, शराब खोरी, डीजल, पेट्रोल की अवैध बिक्री सहित अन्य अवैध गतिविधियों को बंद कराने में प्रभारी एसपी के द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गई। पिछले कुछ दिनों से पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियों में भय का माहौल बना रहा, लेकिन अब कार्य काल की अवधि पूरी होने के बाद एसपी अमित कुमार को पत्रकारों के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर भावभीनी विदाई दी गई है। कार्यक्रम के दौरान जिले के पत्रकार साथी सहित पुलिस स्टाफ व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page