जिले में वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का अभियान सोमवार से प्रारंभ

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जिले में शतप्रतिशत पात्र आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य लगभग हासिल कर लेने के बाद जिला प्रशासन अब दूसरी डोज के वैक्सीनेशन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।जिले में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज सोमवार 4 अक्टूबर से जिले में विशेष अभियान चलाया जायेगा। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज रविवार को वर्चुअल मीटिंग लेकर इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सेकेंड डोज के वैक्सीनेशन के लिये माइक्रो लेवल पर प्लान बनाने के निर्देश दिये हैं।श्री शर्मा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जो ड्यू हो जाने के बाद भी वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने टीकाकरण केंद्रों तक नहीं पहुँचे हैं, उनसे संपर्क किया जाये और उन्हें वैक्सीन लगवाने प्रेरित किया जाये । उन्होंने इस कार्य में जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों एवं आपदा प्रबंधन समितियों का सहयोग लेने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जिले के सभी नागरिकों से भी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने सोमवार 4 अक्टूबर से चलाये जा रहे अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कोरोना से सम्पूर्ण सुरक्षा के लिये दूसरी डोज को अनिवार्य बताते हुये कहा कि वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके व्यक्ति ड्यू हो जाने पर निकट के टीकाकरण केंद्र पहुँचकर दूसरी डोज जरूर लगवालें लें,श्री शर्मा वैक्सीनेशन कार्य से जुड़े शासकीय अमले को भी ड्यू लिस्ट निकालकर दूसरी डोज लगवाने के लिये सबंधित व्यक्ति से सम्पर्क करने के निर्देश दिये हैं। वर्चुअल मीटिंग में बताया गया कि जबलपुर जिले की पात्र आबादी में से लगभग सभी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई चुकी है । मतदाता सूची के अनुसार अठारह वर्ष से अधिक आयु के वर्तमान में जिले में मौजूद सभी पात्र लोगों का फर्स्ट डोज का वैक्सीनेशन कर लिया गया है। जबकि इनमें से 37 फीसदी से अधिक लोग दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं । बताया गया कि ड्यू लिस्ट के अनुसार वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने लोगों को एसएमएस भेजे जा रहे हैं तथा कोरोना कन्ट्रोल एण्ड कमाण्ड सेंटर से कॉल कर सम्पर्क किया जा रहा है।वर्चुअल मीटिंग से जिला पंचायत की सीईओ रिजु बाफना, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस एस दाहिया, सभी एसडीएम एवं सभी बीएमओ जुड़े थे। इस अवसर पर बताया गया कि वैक्सीन की दूसरी डोज के लिये जिले में कोविशील्ड और कोवैक्सीन पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है ।



