पिछड़े शोषित व असहाय लोगों के लिए सहायक बने मीडिया

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। देश में पिछड़े, शोषित व असहाय लोगों के लिए मीडिया सहायक बने, ताकि पिछड़े शोषित व असहाय लोगों को भी समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। आगे उन्होंने कहा कि बदलते इस दौर में मीडिया की भूमिका भी दिनों दिन कम होती जा रही है, बदलते दौर के साथ मीडिया की भूमिका भी बदलती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि एक दौर हुआ करता था, जब सभी मीडिया कर्मी असहाय, निर्धन, बेसहारा व शोषित लोगों की मदद करने में हमेशा तत्परता दिखाई देती थी, लेकिन बदलते दौर के साथ ही मीडिया का स्वरूप भी दिनोंदिन बदलता जा रहा है। दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार की विशेषता को बतलाते हुए जिले के वरिष्ठ पत्रकार व संपादक चेतराम राजपूत ने कहा कि हमें भी सक्रिय होकर गरीब, पिछड़े व शोषित लोगों की मदद करने के लिए तत्परता दिखानी चाहिए, ताकि पिछड़े वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। अखबार में खबरों की तारीफ करते हुए कहा कि जबलपुर दर्पण अखबार पिछड़े हुए क्षेत्रों के लोगों की आवाजों को बुलंद कर रहा है, लोगों की प्रमुख मांगे, समस्याएं व भ्रष्टाचार संबंधी खबरों को प्रमुखता से लगातार प्रकाशित करता आ रहा है। पिछड़े, असहाय व शोषित वर्गों की आवाज दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार बन रहा है, शासन प्रशासन तक लोगों की मांगों को पहुंचाने में दर्पण अखबार लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।



