अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आईपीएल के सटोरिये पुलिस गिरफ्त में

क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना शहपुरा अन्तर्गत ग्राम बिलपठार में राजा उर्फ रावेन्द्र सिंह राजपूत के मकान में कुछ लोग आईपीएल मैच पर रूपयों का दाव लगवाकर सट्टा खिला रहे हैं।क्राईम ब्रांच एंव थाना शहपुरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिस दी गयी ग्राम बिलपठार में राजा उर्फ रावेन्द्र सिंह के घर में तीन व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पूछने पर तीनों ने अपने नाम राहुल श्रीवास्तव,अभिषेक साहू ,राजा उर्फ रावेन्द्र सिहं राजपूत बताये एंव पूछताछ पर बताया कि राहुल श्रीवास्तव ने राजा उर्फ रावेन्द्र सिंह राजपूत के मकान को किराये पर लिया था कार्यवाही के दौरान आरोपी राहुल के कब्जे से एक रियलमी कम्पनी का मोबाइल , 4 नग की पैड मोबाइल, 3 नग सट्टा पट्टी जिसमें केकेआर (कोलकाता) वर्सिस सनराईज हैदराबाद की 3 नग सट्टा पट्टी,नगद 6 हजार 480 रूपये,अभिषेक साहू के कब्जे से एक क्रेटा कार क्रमांक एमपी 20 सीजे 5056 एक मोबाइल 1 प्लस, 4 क्रेडिट कार्ड, राहुल उर्फ रावेन्द्र सिंह के कब्जे से 2 नग मोबाइल एक एलईडी टीव्ही, 1 सैटअप बाक्स, लाखों का हिसाब किताब सट्टा का जप्त किया गया आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि वरूण सोनकर निवासी खटीक मोहल्ला पानी के टंकी के पास बेलबाग के कहने पर सट्टा खिलाना एवं खिलाड़ियों को रेट देने हेतु रेट की लाईन वरूण सोनकर के द्वारा देना बताये। आरोपियों के विरूद्ध धारा 3/4 सट्टा एक्ट एवं 109 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सटोरिये वरूण सोनकर की तलाश पतासाजी जारी है।सटोरियों को आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाते हुये रंगे हाथ पकड़ने मेे थाना प्रभारी शहपुरा सुश्री प्रियंका केवट थाना शहपुरा के उप निरीक्षक नन्हे लाल रजक, आरक्षक विकास रजक, राहुल एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक राजेश शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक सुग्रीव तिवारी, प्रधान आरक्षक अजय यादव, प्रधान सादिक अली, नीरज तिवारी, जितेन्द्र दुबे की सराहनीय भमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page