मुरूम के अवैध परिवहन में हाईवा चालक पुलिस गिरफ्त में,हाईवा मालिक हुआ फरार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। खमरिया थाना प्रभारी सुश्री निरूपा पाण्डे से प्राप्त जानकारी अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध उत्खनन को रोकने के लिए थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया जा रहा था जिसके तहत शाम के समय जाँच टीम को वर्धाघाट मोड़ ग्राम रिठौरी में 2 हाईवा आते दिखे जिनको रोक-कर चैक करने पर दोनों हाईवा मे मुरूम लोड मिली,हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 6268 ने नाम पता पूछने पर अपना नाम शिवकुमार यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम गोहची थाना तेजगढ़ जिला दमोह तथा हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 6269 के चालक ने अजय सिंह लोधी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम कांकर थाना तेजगढ़ जिला दमोह बताया दोनों से लोड मुरूम के सम्बंध मे पूछताछ करने पर दोनो ने रॉयल्टी नहीं होना बताता हाईवा मालिक अखिलेश मेहता के कहने पर मुरूम ग्राम रिठौरी की खाली पड़ी शासकीय जमीन से रिठौरी में बन रही रोड में डालने के लिये ले जाना बताया दोनों हाईवा मय मुरूम के जप्त करते हुये दोेनों हाईवा चालक एवं हाईवा मालिक अखिलेश मेहता के विरूद्ध धारा 379, 414 भादवि तथा 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।
हाईवा वाहनों को मय मुरूम के जप्त करने में थाना प्रभारी सुश्री निरूपा पाण्डे,आरक्षक गौरव यादव,आकाश टेनगुरिया की सराहनीय भूमिका रही।



