सट्टा पट्टी लिखते हुए एक सटोरिया पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण/मझौली नगर संवाददाता। मझौली थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार, पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि रानीताल में सट्टा खिलाया जा रहा है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी ने एक टीम गठित की जिसमें एसआई गोविंद प्रसाद तिवारी और आरक्षक सुमित सिंह को ग्राम रानीताल रवाना किया गया जहाँ पुलिस टीम को रानीताल खांड रोड पर एक व्यक्ति पेड़ के नीचे सट्टा पट्टी लिखते हुए दिखा जो पेन से कागज पर अंक लिख रहा है। पुलिस टीम को अपने तरफ आते देख सटोरिया भागने की कोसिस करने लगा जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर के पकड़ा गया नाम पूछने पर अपना नाम कृपाल सिंह पिता निरंजन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी खांड का रहने वाला बताया इसके पास से एक डॉट पेन और कापी बरामद हुई तथा 890 रुपये नगद मिले आरोपी के विरुद्घ धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।



