अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हनुमानताल थाना क्षेत्र में हुई चोरी का हुआ खुलासा, एक अपचारी बालक सहित 6 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। हनुमानताल थाने से मिली जानकारी अनुसार मोहम्मद रियाज हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी सिविक सेंटर विकास बाजार मे मोटर सायकल सुधारने का गैरेज है रात लगभग 12 बजे परिवार सहित घर में ताला लगाकर, घर की चाबी मोहल्ले मे रहने वाले साले कलीम को देकर रिश्तेदारी में इलाहाबाद चला गया,आज वह इलाहाबाद से घर वापस आ रहा था तो अंधमुख वाईपास में सुवह लगभग 9 बजे साले की पत्नी सलमा ने फोन पर बताया कि घर का ताला टूटा है चोरी हो गयी है, उसने घर पहुंचकर देखा तो सामने का दरवाजा का ताला नहीं था अंदर जाकर देखा तो आलमारी का पल्ला खुला हुआ था तथा लॉकर टूटा हुआ था लाकर मे रखे सोने,चादी के जेबर गायब थेे, साले बबलू के लड़के मोहम्मद एजाज ने बताया कि वह रात 2 बजे तक मैदान में बैठा था तब तक ताला लगा था सुवह लगभग 6 बजे पड़ौस की नफीसा उठी जिसने देखा कि ताला नहीं है। कोई अज्ञात चोर रात लगभग 2 बजे से सुवह लगभग 6 बजे के बीच ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सत्तार झिरिया पंचकुइया के रहने वाला सलमान कुरैशी,सद्दाम कुरैशी व आदिल अंसारी कवाडी, इजहार अंसारी तथा आशिक शाह उर्फ नाटी एवं इरफान उर्फ बोंदा कलकक्ता मुल्ला बिल्डिंग के पास पंचकुइया मे रहने वालों के द्वारा ही चोरी की गई है। सूचना पर संदेहियो को अभिरक्षा में लेते हुए सघन पूछताछ की गई जिन्होंने मौह.रियाज हुसैन के घर पर चोरी करना स्वीकार करते हुए चुराये हुये सोना चांदी के जेबर को आपस में बांट लेना बताया। आरोपियो की निशादेही पर चुराये हुये सोने चांदी के जेवर जप्त करते हुये आरोपियों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आ

रोपियों को गिरफ्तार कर चुराये हुए जेवर बरामद करने में थाना प्रभारी हनुमानताल उमेश गोल्हानी, उप निरीक्षक मनोज बघेल, प्रधान आरक्षक महेन्द्र शुक्ला, महेन्द्र बिष्ठ, अजय डबराल, आरक्षक चंद्रभान, समरेन्द्र, हरेन्द्र, रामजी, ब्रजेश त्रिपाठी, गौरव तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page