अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मारपीट के प्रकरण का फरार ईनामी आरोपी हनुमानताल पुलिस की गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। हनुमानताल थाना अंतर्गत मोह. आरिफ उर्फ 26 वर्ष निवासी ठक्कर ग्राम के साथ मारपीट करते हुये हीरो उर्फ शकील निवासी रजा चौक,पत्तू उर्फ अहमद हुसैन,निवासी रजा चौक तथा तज्जू उर्फ ताज निवासी सराफा वार्ड गोहलपुर के द्वारा गम्भीर चोट पहुंचाई गयी थी, मोह.आफिर की रिपोर्ट पर थाना हनुमानताल मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना दिनाक से आरोपी फरार थे,तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार की घोषणा पुलिस अधीक्षक के द्वारा की गयी थी। मुखबिर की सूचना पर फरार ईनामी आरोपी तज्जू उर्फ ताज को घेराबंदी कर पकड़ कर प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।



