डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

हनुमान मंदिर में मनाया गया पुलिस जवान का जन्मदिन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला पुलिस बल में रहकर जिला अस्पताल के पुलिस चौकी में अपनी सेवाएं दे रहे पुलिस जवान अशोक मानकर एएसआई का जन्मदिन पुरानी डिंडोरी में स्थित बजरंग मंदिर में समिति के कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह पूर्वक मनाया गया। बताया गया कि बजरंग मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा एएसआई को उनके जन्मदिन के मौके पर सरप्राइज देते हुए बजरंग मंदिर बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं ने पहले तो विधि विधान से पूजा पाठ की गई, तत्पश्चात परिसर में ही केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। पुलिस जवान की जन्मदिन के मौके पर उनके शुभचिंतकों, इष्ट मित्रों व पुलिस स्टाफ ने पुलिस जवान को बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page