अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गांजे की तस्करी में लिप्त तीन आरोपी सिहोरा पुलिस की गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को अपने मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति धनगवां ब्रिज के पास वाले स्कूल के बरामदा में मादक पदार्थ गांजा लिये ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं, यदि तुरंत दबिश दी जाती हैं तो गांजा तस्कर रंगे हाथों पकडे जा सकते हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल योजनाबद्ध तरीके से सिहोरा,खितोला थाने की संयुक्त टीम बना कर दबिश दी गयी स्कूल के बरामदे में तीन व्यक्ति बैठे दिखे जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिस करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा, गया नाम पूछने पर तीनों ने अपने नाम कमलेश साहू,अमन सोनी,कमलेश पटेल बताया जिनकी तलाशी लेने पर कमलेश साहू से एक सेमसंग का कीपेड मोबाइल एवं नगदी 720 रूपये, अमन सोनी से 1ओप्पो कम्पनी का एण्ड्रायड मोबाइल एवं नगदी 630 रूपये तथा कमलेश पटेल से एक सेंसमंस कम्पनी का मोबाइल एवं नगदी 820 रूपये तथा हाथ में लिये सफेद रंग की बोरी के अंदर एक पालीथीन में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला जो तौल करने पर 3 किलो 900 ग्राम था जिसकी कीमत 65 हजार रूपये का होना पाया गया, उक्त गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर कमलेश पटेल ने बताया कि वह अपने साथी अमन सोनी एवं कमलेश साहू के साथ मिलकर गांजा बेचने का काम करता है, हम तीनों साथ में गांजा लाकर उसे बेचने के लिये ग्राहक का  इंतजार धनगवां ब्रिज के पास स्कूल के बरामदे में कर रहे थे। आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया इस सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page