तेंदूखेड़ा पुलिस को वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में मिली सफलता

जबलपुर दर्पण तेंदूखेड़ा(दमोह) नगर संवाददाता। दमोह जिले की तेंदूखेड़ा तहशील के अन्तर्गत आने वाले ग्रामीण एवं नगर में कई महीनों सेमोटर साइकिल चोरी जा रही थी किन्तु चोरो का कोई सुराग नही मिल पा रहा था जिससे चोरी करने वाले गिरोह के हौसले बुलंद थे,लेकिन इस बार तेंदूखेड़ा पुलिस की सक्रियता एवं तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी बी एल चौधरी को मोटर साइकिल चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता मिल गईगई और उन्होंने तीन मोटर साइकिल चोरो को पकड़ कर उनसे अलग अलग स्थान से चुराई हुई पाँच मोटर साइकिल जप्त की इसके साथ ही आरोपी से एक मो फोन भी जप्त किया है। इस चोर गिरोह का खुलासा दमोह पुलिस अधीक्षक आर डी तेनीबार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार तेंदूखेड़ा एसडीओपी अशोक चौरसिया एवं तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी आई डी एल चौधरी की मौजूदगी में किया गया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तेंदूखेड़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सुरेंद आदिवासी जो जबलपुर जिले के बम्होरी ग्राम का निवासी है उसे 5 अक्टूबर को वाहन चेकिंग के दौरान झरौली के समीप रोका गया था एवं पुलिस द्वारा वाहन के दस्तावेज मांगे तो उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले बाद में इसकी सूचना थाना प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक को दी गई और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी ने उससे पूछताछ की तो उसने वह मोटर साइकिल चोरी करने की बात कबूल की जो उसने जबलपुर से चुराई थी बाद में सुरेंद्र आदिवासी से और कडाई से पूछताछ की तो उसने एक तेन्दूखेड़ा के लड़के का नाम बताया पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया उससे पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य साथी जो तारादेही थाना अंतर्गत बांसी ग्राम का नाम बताया तेंदूखेड़ा पुलिस ने युवक को भी गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की गई तो तीनों वाहन चोरों से तेंदूखेड़ा पुलिस ने पाँच मोटर साइकिलें बरामद की,उक्त प्रकरण में तीनों आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर के आगे की कार्यवाही की जा रही है।



