खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राजीव गाँधी वार्ड का आँगनवाडी केन्द्र क्र 66 सेक्टर क्र 4 बना आवारा कुत्तों का-आशियाना

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। राजीव गाँधी वार्ड के अंतर्गत आने वाला आँगनवाडी केन्द्र क्र 66 सेक्टर क्र 4 आँगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमति भारती कोष्टा एवं आँगनवाडी सहायिका शालिनी रैदास द्वारा उक्त केन्द्र में लापरवाही की जा रही हैं। जिससे यहाँ आने वाले बच्चो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उक्त केन्द्र में आने वाले 0 से 6 वर्ष के बच्चों के लिये प्राथमिक शिक्षा एवं मध्यान भोजन की व्यवस्था शासन के द्वारा की जाती है। इन सब सुविधाओं से वंचित हैं। यहाँ के बच्चे,राजीव गांधी वार्ड के अंतर्गत आने वाले आँगनवाडी केन्द्र क्र 66 सेक्टर क्र 4 का आलम यह है। उक्त केन्द्र आवारा कुत्तों का आराम करने का आशियाना बन गया है। आँगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमति भारती कोष्टा एवं आँगनवाडी सहायिका शालिनी रैदास को तस्वीर में साफ देखा जा सकता हैं। एक भी बच्चा केन्द्र में नही है। एवं केन्द्र द्वारा फर्जीवाडा करके कई बच्चो का राशन लेकर इनके द्वारा गमन किया जा रहा है। सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों के आशीर्वाद से इस आँगनवाडी केन्द्र के कार्यकर्ता द्वारा संचालन किया जा रहा है। राजीव गाँधी वार्ड के पार्षद श्रीराम शुक्ला एवं अन्य जनप्रतिनिधि की सरपरस्ती में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहा है। प्रशासन को चाहिए इस केंद्र की जांच करके जो भी दोषी पाए जाते हैं। उन पर सक्त कार्रवाई की जाए जिससे प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने वाले बालक,बलिकाओ को लाभ मिल सके एवं शासन के द्वारा दिए जाने वाला राशन उनको मिल सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page