खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पुलिस चौकी बघराजी में हुई शांति समिति की बैठक

जबलपुर दर्पण संवाददाता। बघराजी पुलिस चौकी तहशीलदार एवं चौकी प्रभारी इसके साथ दुर्गा उत्सव समिति, डीजे,लाईट,टैंट,और बघराजी के, समाजसेवी एकत्रित हुए बैठक में आयोजन के लिये जरूरी दिशा-निर्देश प्रशासन के द्वारा दिए जिसमें की दुर्गा उत्सव समिति वालों को तहसील कार्यालय से लेनी होंगी परमिशन डीजे एवं चल समारोह पर रहेगा प्रतिबंधित पूर्व वर्ष में निर्देशों का पालन किया गया था वैसा ही इस वर्ष भी किया जाए नियमों का पालन कुंडम बघराजी चौकी में तहसीलदार प्रदीप कौरव ने शांति समिति की बैठक ली और कहा कि माता रानी दुर्गा उत्सव समिति वालों को कुंडम तहसील कार्यालय से लेना होगा परमिशन और डीजे एवं भंडारा चल समारोह पर पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंध,कोरोना काल को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार की गाइड लाइन पर जैसे पिछले साल निर्देशों एवं नियमों का पालन किया गया था दशहरा पर्व में वैसा ही इस साल भी शांति पूर्ण ढंग से मनाया जाएगा किसी तरह की नशाखोरी नहीं होगी आप श्रद्धा भक्ति भाव से माता रानी को मनाएं किसी भी प्रकार की विवादित जगह पर मंच बनाकर प्रतिमा की स्थापना ना करें जवारेे पर 5 से 10 लोगों का ग्रुप बनाकर के जल विसर्जन किया जाए भंडारे में पैकेट बनाकर प्रसाद को भक्तों को बांट सकते हैं इस अवसर पर तहसीलदार प्रदीप कौरव बघराजी चौकी प्रभारी आरती मंडलोई सनी क्लब के अध्यक्ष राजेश सोनी डॉ रविंद्र चंपूरिया सरपंच संदीप साहू उपसरपंच प्रणव सोनी वकील जोगी जी एएसआई चोखे लाल मैजर इंद्र कुमार विश्वकर्मा आरक्षक ज्योतिषी विनोद चक्रवर्ती डूमारी चक्रवर्ती बघराजी कोटवार एवं समस्त बघराजी ग्रामीण जन और पुलिस स्टाफ सहित लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page