मध्यप्रदेश भोपाल पेंशनर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष बने : राजकुमार दुबे

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर सिहोरा के तहसील अध्यक्ष गंगाराम गुप्ता ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पूर्व महामंत्री राजकुमार दुबे को पेंशन एसोसिएशन मध्य प्रदेश भोपाल के प्रांतीय अध्यक्ष पद नियुक्त करने हर्ष व्यक्त किया विगत दिवस मध्य प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन के निर्देशन पर डॉक्टर जी डी प्रजापति,पीडी नायर , एसबी बक्सी के अनु संभाग प्रांतीय अध्यक्ष पद की नियुक्ति दी गई। इस पद के नियुक्त प्राप्त होने के बाद सिहोरा तहसील अध्यक्ष गंगाराम गुप्ता सहित पेंशनर एसोसिएशन के मुन्ना लाल गौतम ,जीडी सुहाने, भगवत तंत्वाय , शिवकुमार तिवारी, सीताराम गर्ग ,मदनलाल सोनी, कमल सिंह पटेल ,मणि शंकर तिवारी ,शंकर लाल मिश्रा ,सरमन विश्वकर्मा, दिनेश तिवारी, सूरज पाठक, रामाधार गुप्ता, अशोक सरॉउगी, हर प्रसाद श्रीवास्तव, श्रीमती सुषमा गुप्ता ,विश्वनाथ राणा, गोविंद गुप्त आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना देते हुए बधाई दी।



